आज के दौर में जहां जनप्रतिनिधि सिर्फ धन उगाही करने और सत्ता सुख भोगने में लगे हैं वहीं एक जनप्रतिनिधि ऐसा भी है जो जनता के दुःख बांटने में लगा है। ये हैं जामताड़ा के विधायक डाॅ इरफान अंसारी, श्री अंसारी पिछले दिनों जब अपने छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। उसी समय जामताड़ा के मंझलाडीह इलाके से सुबोधि मुर्मू नामक महिला ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी बेटी एक हादसे में बुरी तरह से जल गयी है और उसके बचने की संभावना काफी कम है।
यह सुनते ही विधायक ने अपना सारा कार्यक्रम रद्द करके तुरंत जामताड़ा का रूख किया और उस लाचार परिवार के पास पहुंच गये बच्ची को देखा, समुचित इलाज मुहैया करवाई और परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी तरह की चिंता करने की बात नहीं है किसी भी हाल में बच्ची को बचा लिया जाएगा।
विधायक ने आम जनता को भी भरोसा दिलाया कि वे हर किसी के मुसीबत में उनके साथ खड़े रहेंगे यह उनका वादा है।
आज के दौर में ऐसे जनप्रतिनिधि को तहे दिल से नमन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *