किंग ऑफ बेरमो यानि कि बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के पूर्वज कभी इस झारखंडी सूर्य नारायण महतो के यहां मुंशी का काम करते थे। श्री महतो आज अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहते है कि एक जमाना था जब थाना, पुलिस, बीडीओ, सीओ उनसे इजाजत लिये बिना गांव मे प्रवेश नहीं करते थे। उसी दौरान 60 के दशक में एमएलए अनूप सिंह को श्री महतो ने अपने यहां शरण दी थी। 80 वर्षीय श्री महतो बताते है कि इन्हीं के वंशज विधायक राजेन्द्र सिंह है। सिंह परिवार के लोगों ने शरणार्थी के तौर पर यहां से जीवन यात्रा शुरू की और देखते देखते पूरे बेरमो क्षेत्र पर राज कायम कर लिया। श्री महतो वहीं के वहीं रह गये और सिंह परिवार अरबपति हो गया। यही है झारखण्ड और झारखंडियों की हकीकत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *