

जिला स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया बचाओ पखवाड़ा के तहत एक रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह रथयात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर फाइलेरिया से बचाव संबंधी दवाओं का मुफ्त वितरण करेगा तथा लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करेगा इसके जरिए गांव गांव में लोगों को बताया जाएगा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से कैसे बचा जा सकता है साथ ही बचाव से संबंधित दवाइयां का वितरण मुफ्त में करके उन्हें दवाइयां लेने की सलाह दी जाएगी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक भ्रमण करने वाली इस रथयात्रा से हजारों लोग लाभान्वित होंगे तथा स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त करेंगे स्वास्थ्य पदाधिकारी ने कहा कि यह ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण प्रारंभ में नहीं दिखाई देते हैं लेकिन 8 – 10 वर्षों के बाद यह गंभीर समस्या बन जाती है इसलिए इस बीमारी से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है
