भागा स्थित नागमाता मंदिर में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अंदर चल रहे कलह खुलकर सामने आया और सांसद ने इसे मुक्त कंठ से स्वीकार भी किया। बैठक में तमाम आरोप-प्रत्यारोप पार्टी की असफलताओं को उजागर करने का दौर चला। सांसद पी एन सिंह ने खुलेतौर पर स्वीकार किया कि पार्टी के अपने लोग ही पार्टी का बंटाधार करने में लगे है और अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे बोलना नहीं चाहते है लेकिन जब बात उठी तो बोलना पड़ रहा है, भूली स्थित अटल पार्क के उद्घाटन का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग ही विधायक के खिलाफ टिप्पणी कर रहे है जो पार्टी के लिए किसी भी हालत में अच्छे संकेत नहीं है। इस प्रकार सांसद ने यह जाहिर किया कि पार्टी की स्थिति जिले में अच्छी नही है। ऐसे में आगामी चुनाव में कैसा परिणाम सामने आएगा यह तो जिले की जनता वक्त आने पर बताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *