
बारिश के कारण होने वाली चुनौतियाँ
मौसम बरसात का है पूरे देश में बाढ़ और बारिश के पानी ने तबाही मचा रखी है। लेकिन इस आफत और मुसीबत से अनजान ये युवक जान जोखिम में डालकर मौज मस्ती करने में लगे हैं। जी हां यह नजारा है तोपचांची झील का जहां पानी के तेज बहाव में दौड़ते कूदते युवक मौसम की मस्ती का मजा ले रहे हैं लेकिन ये सभी युवक इस बात से अनजान है कि यह मस्ती जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस सबसे अलग झील की व्यवस्था से जुड़े लोग और प्रशासन को भी चाहिए कि वे इस तरह के रोमांच को रोकें तथा खतरे की संभावना को टालें। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है जब कोई हादसा घट जाएगा तब जाकर प्रशासन की नींद खुलेगी और पहरेदार चाक चौबंद होंगे। फिलहाल तो यहां लोगों को मस्ती करने के लिए बेलगाम छोड़ दिया गया है और ये लोग झरने की तेज धार का लुत्फ उठाने में मशगूल हैं।
प्रशासन को भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए रहना चाहिए था
तोपचांची झील में जानलेवा मस्ती झील का बहता पानी युवाओं को जैसे बुला रहा है लेकिन यह रोमांच कही जोखिम में ना बदल जाए बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इस तरह तेज धार में चढ़ना ओर उतरना किसी भी समय जान के लिए खतरा बन सकता है थोड़ी सी मस्ती के चक्कर में अपनी जिंदगी को दाव पर ना लगाएं प्रशासन को भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए रहना चाहिए था पर सुरक्षा का कोई भी इतंजाम नहीं मस्ती जरूर करें लेकिन इतनी नहीं कि घर वालों की खुशियां कभी लोट कर ना आए
