धनबाद का चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड: आज आएगा फैसला, 11 में से 10 आरोपियों पर टिकी निगाहें

धनबाद के बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई है। पूरे 8 साल 5 महीने 5 दिन बाद बुधवार, 27 अगस्त 2025 को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगा। इस बहुप्रतीक्षित फैसले पर पूरे जिले सहित प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।

SSP Dhanbad

जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत आज आरोपियों की किस्मत का फैसला सुनाएगी। इस हत्याकांड के कुल 11 आरोपियों में से 10 आरोपियों के नाम पर फैसला आना है।
आरोपियों में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा, विनोद सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबु, चंदन सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह, रणधीर धनंजय उर्फ धनजी के नाम शामिल हैं।

इनमें से तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, जबकि सात आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं।
आरोपी विनोद कुमार सिंह धनबाद जेल में है वहीं आरोपी सागर सिंह उर्फ शिबु कोडरमा जेल में बंद है। आरोपी चंदन सिंह पलामू जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी आरोपियों को अदालत में उपस्थित रहना होगा। जो आरोपी जेल में हैं, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा।

4 अगस्त 2017 को इस हत्याकांड में आरोप गठन किया गया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से सबूत, आरोपियों के बयान और बचाव पक्ष के गवाहों की गवाही समेत कुल 408 तिथियों पर सुनवाई हुई।

13 अगस्त 2025 को अंतिम बहस पूरी हुई।

आज शाम 4 बजे अदालत अपना फैसला सुनाएगी। फैसले के बाद यह तय हो जाएगा कि झरिया के राजनीतिक गलियारों को हिला देने वाले इस कांड में आरोपियों को सजा होगी या बरी किया जाएगा।
यह फैसला सिर्फ एक चर्चित हत्या मामले का अंत नहीं करेगा, बल्कि धनबाद और झारखंड की राजनीति पर भी गहरा असर डालेगा।

Suggested Internal Resources

बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला 27 को, शहर का तापमान तेज https://chotanagpurtimes.com/neeraj-singh-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9/

Suggested External Resources

कोयलांचल के सबसे बड़े शूटआउट पर फैसला आज, राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी तेज https://www.jagran.com/jharkhand/dhanbad-commotion-in-political-circles-in-neeraj-singh-murder-case-verdict-dhanbad-24026363.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *