धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र में शुक्रवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। करीब 20 फीट ऊंचे और 37 फीट चौड़े इस नए प्रवेश द्वार के तैयार होने के बाद पुलिस लाइन परिसर का पूरा लुक बदल गया है। आधुनिक डिजाइन के साथ की गई आकर्षक लाइटिंग इसे खास बनाती है और रात के समय मुख्य द्वार की भव्यता और ज्यादा नजर आती है।

बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने नए मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
नया मुख्य द्वार केवल प्रवेश का रास्ता नहीं है। इसे पुलिस केंद्र की पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजाइन में आधुनिक वास्तुशिल्प का इस्तेमाल किया गया है, वहीं रात में रोशनी के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके चलते दिन के साथ-साथ रात में भी प्रवेश द्वार काफी आकर्षक दिखाई देता है।
धनबाद पुलिस के मुख्य द्वार के लिए तमिलनाडु से बुलाए गए कारीगर
इस मुख्य द्वार को तैयार करने के लिए तमिलनाडु से विशेष रूप से कुशल कारीगरों को बुलाया गया था। निर्माण में पारंपरिक सीमेंट और सरिया के साथ आधुनिक सामग्री का भी इस्तेमाल हुआ है।

मुख्य द्वार में एसीपी (Aluminium Composite Panel), स्टेनलेस स्टील और अक्रेलिक लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इन सामग्रियों की वजह से प्रवेश द्वार को आधुनिक रूप देने के साथ मजबूती का भी ध्यान रखा गया है।
करीब 37 फीट चौड़ा और 20 फीट ऊंचा यह गेट पुलिस केंद्र में आने वाले लोगों के लिए अब पहली नजर में दिखाई देने वाली नई पहचान बन गया है।
रात में अलग नजर आता है गेट

मुख्य द्वार की डिजाइन में लाइटिंग को खास तौर पर शामिल किया गया है। शाम के बाद जब रोशनी जलती है, तो गेट का डिजाइन और उभरकर सामने आता है। पुलिस लाइन परिसर में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह नया प्रवेश द्वार पहले से अलग अनुभव देता है।
अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण के दौरान मजबूती और डिजाइन दोनों पर ध्यान रखा गया है, ताकि मुख्य द्वार लंबे समय तक परिसर की पहचान बना रहे।
पुलिस केंद्र की सुविधाओं और स्वरूप में बदलाव

नवनिर्मित मुख्य द्वार को पुलिस केंद्र की बदलती तस्वीर का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में आधुनिक कार्यशैली के साथ बुनियादी सुविधाओं और कार्यालय परिसरों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
उनके अनुसार, नया प्रवेश द्वार पुलिस केंद्र की भव्यता बढ़ाने के साथ विभाग की आधुनिक सोच और अनुशासित कार्यप्रणाली को भी दर्शाता है।
उद्घाटन के दौरान मौजूद अधिकारियों ने नए मुख्य द्वार की डिजाइन और निर्माण कार्य की सराहना की। अब धनबाद पुलिस केंद्र में पहुंचने वाले लोगों के लिए यही नया प्रवेश द्वार परिसर की पहली झलक होगा।
लेखक: वकार अहमद
यह भी पढ़ें :
