आज के दौर में जब इंसान पैसों के लिए एक दूसरे का खून बहाने पर आमादा है। ऐसे में अगर कोई गरीबों के लिए हम दर्दी दिखा रहा है तो यह गौर करने के काबिल है धनबाद की एक संस्था अमृत जीवन जन कल्याण ट्रस्ट ने कड़ाके की ठंड में ऐसा ही एक मिशाल पेश किया है। संस्था ने जिले के पुटकी थाना क्षेत्र में ठंड का संताप झेलते गरीब बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण करके उन्हें थोड़ी सी राहत दी है। काश ! शहर के धन्नासेठ, खोखले वादे करने वाले नेता, और अन्य समाजसेवियों को भी इनका दर्द दिखाई देता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *