आज हमारे समाज में तमाम तरह के छल-प्रपंच, धोखाधड़ी और दुष्ट आचरण वाले लोग भरे पड़े है जिनके कारनामे यदा-कदा उजागर भी होते है लेकिन झुठ फरेब की इस मायानगरी में ऐसे भी लोग है जिनसे समाज रौशन हो रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण विगत दिनों शहर के गोल्फ ग्राउन्ड में देखने को मिला जहां सभी धर्म के कुल 80 गरीब जोड़ो का विवाह रीति रिवाजों के अनुसार पुरी तरह से अपने खर्चे पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति ने सम्पन्न कराया। वैसे तो इस समिति को कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त है लेकिन मूल रूप से इसका श्रेय कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप जी को जाता है।

प्रदीप जी कहते है…..
ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज से दहेजरूपी दानव का अंत करना है। इतने महान कार्य में लगे प्रदीप जी को नमन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *