सरकार शीघ्र ही दो पीएसयू कम्पनियों के आईपीओ लाने की योजना बना रही है यह कम्पनियां है ईसीजीसी लिमिटेड और इरेडा। वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के बीच इनके आईपीओ आ सकते है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने अपना नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि शुरूआत में यह योजना छोटी कम्पनियों को सूचीबद्ध करने की थी लेकिन सरकार निवेशकों से अच्छा रिस्पांस चाहती थी इसलिए वित्तीय वर्ष में लाने का फैसला लिया गया। इससे पहले मई 2022 में एलआईसी का आईपीओ आया था यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *