इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के एक पास आउट छात्र अमन ने धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में एक ऐसी लाइब्रेरी की शुरुआत की है जहां किताबों के साथ-साथ छात्रों के रिफ्रेशमेंट का भी ख्याल रखा गया है ।’ ब्लेंडेड बुक हाउस विद कैफे ‘ नामक इस हाउस में इंजीनियरिंग समेत अन्य अध्ययन क्षेत्र से जुड़ी किताबों का भंडार आपको मिलेगा । साथ ही जैसा कि नाम से ही उजागर है यहां बुक के साथ-साथ कॉफी और लजीज स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई है यहां छात्रों के ग्रुप स्टडी की भी व्यवस्था की गई है । इस बुक हाउस की शुरुआत करने वाले अमन दिल्ली के रहने वाले हैं और आईआईटी आइएसएम से ही बीटेक किया है । अमन प्रधानमंत्री मोदी के स्किल डेवलपमेंट प्लान से काफी प्रभावित हैं और शायद इसी वजह से वे आइटी सेक्टर में मिल रही नौकरी को ठुकराकर यह शुरुआत की है इस नेक पहल से न सिर्फ आईआईटी छात्रों को मदद मिलेगी बल्कि एक शुरुआत होगी शिक्षा के क्षेत्र में जिसका काफी लाभ गरीब छात्रों को मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *